2017 Jharkhand SI Exam Solved question Paper-10 free

सामान्य विज्ञान

31. आपकी आँखों तक पहुँचने से पहले वस्तु से प्रकाश किरणें क्रास होती हैं, इसलिए प्रकाश सूक्ष्मदर्शी द्वारा देखी गई छवि होगी।
(a) समान
(b) परिवर्धित
(c) व्युत्क्रमित और हासित
(d) हासित

(c) व्युत्क्रमित और हासित

32. अंतिम पंक्ति में बैठे हुए एक छात्र को ब्लैकबोर्ड पढ़ने में कठिनाई होती है । वह से ………… पीड़ित है।
(a) भेंगापन
(b) जरा दूरदर्शिता
(c) निकट दृष्टि
(d) दूर दृष्टिता

(c) निकट दृष्टि

33. एक अंतरिक्ष यात्री को आकाश नीले रंग की बजाए काला दिखाई देता है क्योंकि :
(a) वहां कोई तारे नहीं हैं
(b) बाह्य अंतरिक्ष में कोई वातावरण नहीं है
(c) वहां कोई सूर्य नहीं है
(d) वहां कोई चांदनी नहीं है

(b) बाह्य अंतरिक्ष में कोई वातावरण नहीं है

34. बैटरी, सेल, शक्ति आपूर्ति आदि संवाहक के चारों ओर ……….को बनाए रखने में सहायता करती है।
(a) विभवांतर
(b) विभव आवेश
(c) प्रतिरोध
(d) तापमान

(a) विभवांतर

35. शुद्ध धातु की तुलना में मिश्रधातु की ……………. अधिक है।
(a) चालकता
(b) प्रतिरोधकता
(c) संगतता
(d) वितरण

(b) प्रतिरोधकता

36. आँख का ……………. आँख से वस्तु की वह न्यूनतम दूरी है जिसे बिना तनाव के स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
(a) निकट बिंदु
(b) दूर बिंदु
(c) शून्य बिंदु
(d) अनंत बिंदु

(a) निकट बिंदु

37. सिरके का उपयोग अचार में होता है, क्योंकि :
(a) इससे अचार का स्वाद बढ़ता है
(b) इससे अचार की सुगंध बढ़ती है
(c) यह सूक्ष्म जीवों को बढ़ाने से रोकता है
(d) यह अचार को रंग प्रदान करता है

(c) यह सूक्ष्म जीवों को बढ़ाने से रोकता है

38. ………… एक निष्क्रिय गैस है।
(a) कार्बन डाइऑक्साइड
(b) कार्बन मोनोक्साइड
(c) हीलियम
(d) हाइड्रोजन

(c) हीलियम

39. आधुनिक आवर्त नियम कहता है कि ” तत्वों के रासायनिक और भौतिक गुण उनके ……………के आवर्ती फलन होते हैं”।
(a) परमाणु द्रव्यमान संख्या
(b) परमाणु संरचना
(c) परमाणु संख्या
(d) संयोजकता

(c) परमाणु संख्या

40. धातु खींचकर उससे पतली तार बनाने के गुणधर्म को ……….. कहते हैं।
(a) आघातवर्धनीयता
(b) तन्यता
(c) इंडस्टिविटी
(d) संवाहकता

(b) तन्यता

41. इनमें से कौन मनुष्य को पाचन प्रक्रिया में मदद नहीं करता है ?
(a) पित्त
(b) बलगम
(c) लारमय प्रोटीन समूह
(d) पेप्सीन

(b) बलगम

42. टमाटर में ऑक्जेलिक एसिड नामक अम्ल होता है :
(a) सही
(b) गलत
(c) टमाटर में अम्ल नहीं हो सकता
(d) टमाटर में केवल तब अम्ल होता है, जब वह विघटित होता है

(a) सही

43. धमनियाँ :-
(a) ऑक्सीजन युक्त रक्त को दिल से शरीर के अन्य भागों में ले जाती है।
(b) ऑक्सीजन रहित रक्त को दिल से शरीर के अन्य भागों में ले जाती है।
(c) ऑक्सीजन रहित रक्त शरीर के अन्य भागों से दिल तक ले जाती है।
(d) ऑक्सीजन युक्त रक्त शरीर के अन्य भागों से दिल तक ले जाती है।

(a) ऑक्सीजन युक्त रक्त को दिल से शरीर के अन्य भागों में ले जाती है।

44. किसी इलेक्ट्रिक सर्किट में प्रत्यक्ष शक्ति के लिए प्रयुक्त होने वाली इकाई है :
(a) वॉट सेकंड
(b) वोल्ट – एम्पियर
(c) जूल सेकंड
(d) किलोवॉट घंटा

(b) वोल्ट – एम्पियर

45. आधुनिक आवर्त सारणी के अनुसार प्रत्येक आवर्त में बाईं से दाईं ओर :
(a) धात्विक प्रकृति बढ़ती है और आधत्विक प्रकृति घटती है
(b) धात्विक प्रकृति घटती है और आधत्विक प्रकृति घटती है
(c) धात्विक और आधात्विक प्रकृति बढ़ती है
(d) धात्विक और आधात्विक प्रकृति घटती है

(b) धात्विक प्रकृति घटती है और आधत्विक प्रकृति घटती है

46. पेट से भोजन के निकास को ……… नियंत्रित किया जाता है, जो इसे छोटी मात्रा में छोटी आंत में भेजता है।
(a) बड़ी आंत
(b) पेट की अंदरूनी परत
(c) बलगम
(d) स्प्रिंकटर मांसपेशी

(d) स्प्रिंकटर मांसपेशी

47. एक ही प्रजाति के व्यक्तियों की शारीरिक दिखावट अलग अलग होती है, जिसका कारण है :
(a) जीनोटाइप
(b) फेनोटाइप
(c) रक्त समूह
(d) एक भी नहीं

(b) फेनोटाइप

48. सदिश बलों द्वारा उत्पादित किसी वस्तु का त्वरण सदिश बलों के परिमाण से ……….. आनुपातिक होता है तथा सदिश बल की ही दिशा में होता है और वस्तु के द्रव्यमान से ………..आनुपातिक होता है।
(a) व्युत्क्रम; सीधे
(b) सीधे; व्युत्क्रम
(c) सीधे सीधे
(d) व्युत्क्रम; व्युत्क्रम

(b) सीधे; व्युत्क्रम

49. आधुनिक आवर्त सारणी में समूह 1 से समूह 18 तक ………..ऊर्जा बढ़ती है।
(a) ऊष्मीय
(b) आयनीकरण
(c) यांत्रिक
(d) विद्युत चालन

(b) आयनीकरण

50. अग्नाशय क्रमशः प्रोटीन और वसा की प्रोसेसिंग के लिए ………. और ……… का स्रवन करता है।
(a) एलास्टेज, सिमोट्रिप्सिनोजेन
(b) सिमोट्रिप्सिनोजेन, एलास्टेज
(c) लाइपेज, ट्रिप्सिन
(d) ट्रिप्सिन लाइपेज

(d) ट्रिप्सिन लाइपेज

Leave a Comment